ALERTS
Loading latest news...

स्वतंत्रता दिवस 2026: शिमला पुलिस के 7 कर्मियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान


स्वतंत्रता दिवस 2026: उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शिमला पुलिस के 7 पुलिसकर्मी सम्मानित

शिमला: स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर शिमला में आयोजित समारोह के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए शिमला पुलिस के सात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

हिमाचल प्रदेश सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर ने पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए प्रशस्ति प्रदान कर सम्मानित किया।

सम्मान प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों में निरीक्षक सुनील सांख्यान, उप-निरीक्षक अम्बी लाल, उप-निरीक्षक नवीन शर्मा, मुख्य आरक्षी अनुपम कुमार नं. 13, मुख्य आरक्षी जगदीश सिंह नं. 51, आरक्षी अशोक कुमार नं. 1202 और आरक्षी गोपाल सिंह नं. 692 शामिल हैं।

इस अवसर पर शिमला पुलिस ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाएं पुलिस विभाग के अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।

कर्तव्य • सेवा • सुरक्षा 🇮🇳


#IndependenceDay2026 #ShimlaPolice #HimachalPolice #PoliceAwards #स्वतंत्रतादिवस #शिमलापुलिस #हिमाचलप्रदेश #Police #DutyServiceSecurity